Thursday, 23 January 2014

Arvind Dixit
कागज़ की बू !
उसकी आँखे तो झुकी थी ही ,उसके हाथो के साथ ओंठ भी थरथराए -"लीजिये "
मेरे सामने थी निमन्त्रण पत्रिका ,उसके विवाह की !!
अब बारी थी मेरी पलको के थरथराने की ,उधार की एक मुस्कान चस्पा कर मेरे अधर खुले --"ओह !थैंक्स ...जानते थे ये निमंत्रण मिलेगा पर मिला भी तो तुम्हारे हाथो !तुम्हारे हाथो !!!
बेठो !सॉरी !बेठिये ,मे चाय लाती हु ,अब तो आपकी चाय 'शकर 'से ही मीठी करना पड़ेगी ."...
किचिन में जाते ही हाथ में लिए निमंत्रण पत्र परपानी की कुछ बुँदे दिखी शायद आँखों से ही गिरी थी , न मालुम उसकी या मेरी .पत्र होता तो पानी से कुछ मिटाता ...धुधंला होता पर ये पत्र तो मुद्रित है ---
किचिन में जलने कि बू फैली थी ..हां !कागज़ जलने की ही
अरविन्द दीक्षित


बेस्ट फ्रेंड
'वे 'मेरी मित्र ...है ,नही थी ए बी पर .
उनकी सुंदर रचनाये ,मेरे अटपटे विनोदी कमेंट्स ,हमारी मित्रता का पुल बने थे .
उन्हें नाज था खुद की,सहनशीलता पर .
बस लग गई एक शर्त दोनों के मध्य ...उनके न खीजने ,ओ हमारे खिजाने की
फोन और इनबॉक्स में दोनों ने की बार दोहराया 'शर्त सिर्फ खेल भावना ,शर्त की हार खेलभावना से ही स्वीकारी जायेगी .
सभी मित्रो की दबी musakane ओ फुसफुसाहटों क...े मध्य चल रहा था खेल अंततः हम जीत ही गए मात्र एक कमेंट से ,उनके कपल फोटो कमेंट कर -"जल गए हम !"
विशाल चट्टानों से जरा न सहमी सरिता ने रुख बदल लिया ,मित्रो के बहकावे में ,मात्र एक छोटी सी कंकरी से
ब्लाक किये गए हम ,.......शर्त जीतने पर ...एक बेस्ट फ्रेंड खोकर ...
क्या सचमुच जीत गए हम ?
अरविन्द दीक्षित
प्रणयातुर रोशनी :बेबस तिमिर
"सुनो ....रुको ..रुको ना !मे तो तुम्हारे लिए ही आई और तुम ...तुम ही भागे जा रहे !"
नही नही !मै रुक ही कहा पाता....तुम्हारे समीप ,,,अजीबी नियति है हमारी भी .....एक दूजे के बिना हमारा कोई अस्तित्व ही नही, फिर भी हम मिल नही सकते .तुम गुनी .......लाखो तुम्हारे दीवाने ....और मै........"
"मीत !मन छोटा न करो ...तुम भी कंहाकिसी से कम !..जो मुझसे नही होता वह सब तुम से ही सं...पन्न हो पाता ,किसी प्रेमी युगल से अपनी महत्ता जानो वे तो मुझे !मुझ जैसी रूपसी को कलमुही तक कह डालते !,अरे !तुम्हारा रूप तो मैदेख ही नही पाई सामने आओ प्रिय !आओ न !मेरे चिर विरह को मिलन का वरदान दे दो "
"वरदान !तुम मुझे प्राप्त शाप भूली, हाँ !मै शापित ......तुमसे मिलते ही मुझे टुकड़ो में बिखर जाना अस्तित्व विहीन हो जाना है ..हमारी बेहतरी इसीमे मै लगा रहू तुम्हारे पीछे ......तुम्हारे साथ ..."
खोजती रह गई रोशनी ओ कभी मिल न पाई अपने सखा !अपने मनमीत तिमिर से !
अरविन्द दीक्षित २६ /१०/२०१३