Thursday, 30 May 2013

---------------------------बसंती -------------------------------------
शिक्सा कार्यालय की टेलीफोन की घंटी बजी /साहब के रिसीवर उठाते ही आवाज सुनाई दी-
"हेल्लो !मे रामगढ़ से -------गब्बर सिंग "
साहब ने घबरा कर पूछा -"कोन गब्बर सिंग ?क्या फिल्म शोले वाले !-------माफ़ कीजिये आवाज पहचानने में देरी हुई /आप ने तो मुझे पहचान ही लिया होगा --में भी वही ठाकुर 'शोलेवाला /आदेश कीजिये ?"
"बात यह हे ----------उस साली बसंती ने आज भी मेरी नीद ख़राब कर रखी है !"
"बसंती ने !.......तांगेवाली बसंती ने .........!"
"हा ! हा !उसी ने -----वो साली अब मास्टरनी बन जो गयी /उसकी हिम्मत देखो मुझे !गब्बर को !डाकू मानना बंदकर दिया नमस्ते भी बंद "
"आप को डाकू नही मान रही ?आप डाकू नही तो फिर कोन ------"
"ठाकुर आजकल ये सम्मान भी वह तुम्हे ही ------"
"छोड़िये गब्बर जी ,आप और हम में भेद ही कहा रहा /आप तो आदेश कीजिये /"
"आप नोटिसो स्पष्टि कारणों के इतने दुह्शासन भेजो की लोग व्दापर का द्रोपती चीर-हरण
भूल जाए /हा ध्यान रहे उसकी ईमानदारी ,समय पाबंदी ,मध्यान्ह भोजन रिजल्ट के गुण मत गाने लगना मुझे मालुम है सब सर्वश्रेष्ट पर -----मुझसे नमस्ते ------"
"जी !गब्बर जी !आप का काम तो मुझे करना ही होगा /आप से पुराना याराना जो है ,फिर आजकल आप की पहुच उपर तक -------सादर अभिवादन !"


छोटे से --"व्यवसायिक अन्तराल" के बाद --------


फोन की घंटी पुनह बजी रिसीवर उठते ही साहब को गब्बर जी की आवाज सुनाई दी
"सुन शोलेवाले ठाकुर !बसंती से मेरा सेटलमेंट हो गया /अब उसे कोई तकलीफ नही होना चाहिए ?
"ओह !सेटलमेंट कर लिया !वह भी अकेले !बहुत कुछ बदला ---नही बदली तुम्हारी अकेले खाने की आदत ----"
"जानता है उसने आते जाते नमस्ते करने और आप के साथ मुझे भी डाकू मान ने का वडा किया /और हम दोनों के मोबाईल के लिए १० -१० रूपये का रिचार्ज कार्ड भेट किया / ध्यान रहे उसका कोई बिल अमान्य न हो /
फोन ओ साहब दोनों की बोलती बंद हो चुकी थी /

अरविन्द
ठुमकते हुए लोट रहे थे कछुए से लागाई रेस से ,अपने बंगले की और ,महाशय खरगोश !
बंगले पर पहुचाते ही काल बेल बजाई ..
श्रीमती खरागोश ,उनके इन्तजार में ड्रेसिंग टेबल पर  मेक अप व्यस्त थी .कालबेल सुनते ही जल्दी से लिपस्टिक ठीक की और डोर खोलले हुए चहकी ----
"आ गए आप !इतनी जल्दी !पिछली बार की तरह रास्ते में सोये तो नही !मुझे आप से ज्यादा पदक का इंतज़ार था मेने सुना जीतने वालो को पदक मिलते है "
खरगोश महाशय श्रीमती की नादानी पर मुस्कुराए और उसकी और एक सूटकेस बढ़ा बोले ,,,"बावली !ये नही सुना की रेस में 'फिक्सिग ' भी होए और जीतने वाला हार कर पदक से ज्यादा ........"
"हाय राम !क्या तुमने भी ...!तुमसे कितना कहा था .....आदमियों की बस्ती की और मत जाना ....तुमने आखिर कुतर ही लिए आदद्मियो के जूठे बिस्किट्स "
श्रीमती खरगोश नोच रही थी अपना सफ़ेद फर का कोट,जमीन से मुह रगड़ मिटा रही थी ,चेहरे और ओठों से ...लालिमा न जाने कालिमा !
अरविन्द दीक्षित 
२९/५/१३

Tuesday, 28 May 2013

सन्दर्भ नया -कहानी पुरानी
अधिकार ---------
ठाकुर सूर्य प्रताप सिंह आज अस्ताचल गामी सूरज की तरह निस्तेज हो ,रोग्शेय्या पर लेटे है ?सारी बस्ती उनके अंतिम दर्शन कर,उनकी इस अवस्था में भी बलखाई खड़ी,मूंछो को देख चकित थी /
"सुखिया !ओ सुखिया !" ठाकुर साहब के कराह कर पुकारे जाने पर ,वह जल्दी से अपने हाथ धो ठाकुर साहब के पेरो की और खड़ी हो ,सर झुका बोली -"जी हुकुम !आपने पुकारा ?कुछ chahiye ?aadatanusaar ठाकुर साहब का हाथ अपनी मूंछो पर गया और उनकी मूंछो सी ही कड़क आवाज गूंजी "मुझे चाहिए !तू देगी !/"मूंछो से उनकी मुस्कराहट झांकी स्वर धीमा हुआ --"ठाकुर को कोई क्या देगा ?उसने जो चाहाख़रीदा !छिना !! लुटा !!!खेर ये सब छोड़ और ये बता सारी बस्ती इस डूबता सूरज को नमन कर गई नही आया तो सिर्फ करन !तेरा करन ,नही नही हमारा करन !"
"जी हुकुम केसे कहू ?वह आपसे कुछ चाहता है ?"
"शायद वह जानता नही ठाकुर लेना ही नही देना भी जनता है तभी मेने अपनी जायदाद में से उसे भी बेटो के बराबर हिस्सा भी दिया है !"
"माफ़ी हुकुम !वह ये सब नही चाहता वह तो चाहता है ----------"
"ये सब नही छठा !फिर आखिर वह चाहता क्या -----"
ठाकुर के चेहरे की तमतमाहट सुखिया से देखि न गई /वह पल्लू से मुंह छुपा दबे स्वर से बोली -"हुकुम !वह चाहता है जेठे बेटे के नाते --"मुखाग्नि का अधिकार " !
अरे !ये क्या !ठाकुर साहब की सदा खड़ी मूंछे अपने आप झुकती चली गई /
अरविन्द दीक्षित
Tag PhotoAdd LocationEdit

Saturday, 25 May 2013


लघु कथा
"बेटे की आँखे "
"मम्मी !आप दिन भर स्कुल में सर खपाने ,और स्कुल से घर आने में रेल व बस के सफर की धक्कामुक्की के बाद भी तरोताजा ही लग रही है ?"
हा !बेटे !आज स्थानांतर से प्रतिबन्ध जो हट गया !और मेने तत्काल ही स्थानांतर आवेदन बगी सबमिट कर दिया !"
"वह !बल्ले !बल्ले !------पर मम्मी आवेदन में स्थानांतर चाहने का कारण भी तो लिखना होता है न !आपने भला -----क्या कारण लिखा होगा ?"
"कारण -------इट्स वेरी इजी ------मेने लिखा ---वर्थसास ससुर की देखभाल और सेवा "
"पर मम्मी ------दादा दादी को तो हम ----पहले ही ---छोड़ आये न अनाथाश्रम ----"
"चुप पगले !इस बात को कोंन जानेगा ?और फिर कारण लिखना आजकल कोरी कागजी खानापूर्ति ----इच्छित स्थानांतर जा इज कारण से नही 'सेटिंग 'से होते है /तू चिंता न कर ,इस बार मेरी सेटिंग की भी पूरी तेयारी मन से धन से -----------तन से "
आत्म विश्वास के दर्प से ,मम्मी का चेहरा छिलमिला रहा था पर न जाने क्यूबेटे की आँखे झलक कर झुक गई थी /
अरविन्द दीक्षित
चमक
"रानू !अब चलो भी ,मेक अप में न जाने कितना समय लगाती हो तुम लोग !डाक्टर हमारा इन्तजार तो करेगी नही देरी हुई तो वे चली जायेगी "
inki aawaj से अपने mujhaaye chehre ko saawarne ,की asafl cheshtaa से mene chhutaara lenaa chaaha .
डाक्टर से ये pahle ही apaainment le chuke थे.मेरी गर्भ परीक्षण रिपोर्ट इनके मनोकूल नही आई थी .इसीलिए ही हम हास्पिटल जा रहे है .
बेग कंधे पर डाल कदम बढ़ा ही रही थी क़िमेरी नन्ही बेटी चेतना जो होमवर्क कर रही थी बोल पड़ी --"मम्मी प्लीज !मुझे जरा बता जाइये क्या नागिन अपने अंडे खुद ही खा जाती है ?"
चेतना का प्रश्न मेरी चेतना जगा गया .मेरा उत्तर था --"हा !बेटी ,नागिन ही अपने अंडे खाती है .जाओ बाहर जा पापा से कहदो मम्मी हास्पिटल नही जायेगी .
एक बार फिर मेरी नजर आईने पर पड़ी ---अरे !ये क्या !मेरा मुरझाया चेहरा अपने आप केसे चमक उठा .
अरविन्द दीक्षित ---१/९/२०१२
ने को चलता हूँ लेकिन ये जीवन की राह नहीं है .
दुनिया भर की गलचलबहिया है, एक तुम्हारी बांह नहीं है .
तट KI आस लगी थी जिनको डूब गये वो मझादारो मैं .,
विष के कांटे उग आये है, विश्वाशो की पतवारो में ,
उन्हें उभरा है ज्वारो ने जिनको तट की आस नहीं है,
चलने को ................................................

लघुकथा

-----दूध का कर्ज --------------
उनके कदमो की आहट सुनते ही 'अम्मा ओ श्यामा दोनों ही उन्हें पुकारने लगी /
श्यामा उन्हें उतनी प्यारी जितना बाबा भारती को उनका घोडा सुल्तान /इसीलिए उन्होंने श्यामा को अम्मा के कमरे में 'और अम्मा को श्यामा के कमरे में स्थापित कर रखा था /वे
घर आते ही श्यामा को दुलराने में व्यस्त हो गये /अम्मा की पुकार से झुझला वही से चीखे ---"आते ही क्यों जान खाए जा रही हो ?'"
"बेटा !आज आने में बड़ी देर कर दी ?तू जनता तो है तेरी देरी से मेरी जान घबरा जाती है !"
अम्मा के ममतामय स्वर से उनका स्वर दीर्घ से मध्यम पर आया ----तुम्हे सुबहही बताया था न मुझे श्यामा के टानिक लाने वेटेनरी हॉस्पिटल जाना हे उसी में थोड़ी देर हो गई !
"टानिक ला बहुत अच्छा किया 'फिर तो पास के खेराती अस्पताल से मेरी जरुरी दवाइया भी ले ही आया होगा ?"
"अम्मा दवा लाना तो मे भूल गया !"
"श्यामा की टानिक याद रही अम्मा की दवा ------"
"ओह !अम्मा क्या तुम जानती नही श्यामा दूध देती है /"
श्यामा दूध देती है -----बुदबुदाते हुए सामने से हट गई ?अनजाने ही अम्मा के हाथ उनके सूखे आचल को छुते हुए गीली आँखों को सुखाने लगे ?
पास के कमरे में अम्मा की नन्ही पोती जोरजोर से गाय का निबंध रट थी हे ----गाय दूध देती है 'गाय --------/
अम्मा के हाथ आखो से हट कानो पर जा पहुचे ?
-----------------------------अरविन्द

Tag PhotoAdd Lo

Thursday, 23 May 2013


लघु कथा
"बेटे की आँखे "
"मम्मी !आप दिन भर स्कुल में सर खपाने ,और स्कुल से घर आने में रेल व बस के सफर की धक्कामुक्की के बाद भी तरोताजा ही लग रही है ?"
हा !बेटे !आज स्थानांतर से प्रतिबन्ध जो हट गया !और मेने तत्काल ही स्थानांतर आवेदन बगी सबमिट कर दिया !"
"वह !बल्ले !बल्ले !------पर मम्मी आवेदन में स्थानांतर चाहने का कारण भी तो लिखना होता है न !आपने भला -----क्या कारण लिखा होगा ?"
"कारण -------इट्स वेरी इजी ------मेने लिखा ---वर्थसास ससुर की देखभाल और सेवा "
"पर मम्मी ------दादा दादी को तो हम ----पहले ही ---छोड़ आये न अनाथाश्रम ----"
"चुप पगले !इस बात को कोंन जानेगा ?और फिर कारण लिखना आजकल कोरी कागजी खानापूर्ति ----इच्छित स्थानांतर जा इज कारण से नही 'सेटिंग 'से होते है /तू चिंता न कर ,इस बार मेरी सेटिंग की भी पूरी तेयारी मन से धन से -----------तन से "
आत्म विश्वास के दर्प से ,मम्मी का चेहरा छिलमिला रहा था पर न जाने क्यूबेटे की आँखे झलक कर झुक गई थी /
अरविन्द दीक्षित

Sunday, 19 May 2013





शवयात्रा !

भेया साब ,किसनभेया साब ,मेरे लंगोटिया !चोथी कक्षा के आगे तो उत्तीर्ण हो न सके पर सामाजिक व्यव हार में कर चुके P H D .राजनेतिक पार्टी का झंडा ,डंडा ओ दरी उठाने बिछाने का पुरूस्कार में मिल गई राशन की दुकाने !
एक शवयात्रा से लोटते समय ....वर्षो बाद मेरे नाजुक कंधो पर गिरा उनका भारी भरकम हाथ इस आवाज के साथ ...
"क्यों बे मास्टर !कोण सा खजाना पा गया ...जो खूब बनवा पाया तूने शानदार मकान !"
"मकान ....शानदार .....खजाना ........भेया साब ...३५ साल की नोकरी की छोटी २ बचते मेरा
G.P.F.और ..और ....बेंक लोन.......तब जा छोटी अधूरी सी बन पाई सुदामा की कुटी !पर साब !आपकी किले जेसी हवेली .....मात्र २ वर्षो में ......राशन की दूकान ......"
मेरी बात पूरी होने के पहले ही जाने कब उनका हाथ मेरे कंधे से हट चुका था .वे कही खो चुके थे शव यात्रा की भीड़ में ....
अरविन्द दीक्षित ...५/५/२०१३
कागज़ के फूल

कागज़ के फूल













Friday, 10 May 2013

बाँट भले दो ,सारे जग को ,अपनी सारी  ही  मुस्काने ,
लेकिन तेरे हर आंसू पर ,मेरा ,सिर्फ मेरा ही अधिकार !
अरविन्द 
बाँट  भले दो 

Sunday, 5 May 2013

पीड़ा हुई आज बावरी ,इसको अव गुन्ठ न केसे दू ?
जग मर्यादा से बँधे हाथ ,प्रिय आलिंगन केसे दू ?
अनभिग्य नही ,अनजान नही मै तेरी चिर पिपासा से ,
पर दुःख ही तो है मेरे अधरों ,बोलो प्रिय चुम्बन केसे दू ?
अरविन्द दीक्षित 
प्यार नुमाईश की कहानी नही है ,
उथला उन्माद ही जवानी नही है /
मेरा हर आंसू है एक ताज महल ,
सिर्फ ताज ही प्यार की निशानी नही है !
 दीक्षित