Saturday, 25 May 2013

लघुकथा

-----दूध का कर्ज --------------
उनके कदमो की आहट सुनते ही 'अम्मा ओ श्यामा दोनों ही उन्हें पुकारने लगी /
श्यामा उन्हें उतनी प्यारी जितना बाबा भारती को उनका घोडा सुल्तान /इसीलिए उन्होंने श्यामा को अम्मा के कमरे में 'और अम्मा को श्यामा के कमरे में स्थापित कर रखा था /वे
घर आते ही श्यामा को दुलराने में व्यस्त हो गये /अम्मा की पुकार से झुझला वही से चीखे ---"आते ही क्यों जान खाए जा रही हो ?'"
"बेटा !आज आने में बड़ी देर कर दी ?तू जनता तो है तेरी देरी से मेरी जान घबरा जाती है !"
अम्मा के ममतामय स्वर से उनका स्वर दीर्घ से मध्यम पर आया ----तुम्हे सुबहही बताया था न मुझे श्यामा के टानिक लाने वेटेनरी हॉस्पिटल जाना हे उसी में थोड़ी देर हो गई !
"टानिक ला बहुत अच्छा किया 'फिर तो पास के खेराती अस्पताल से मेरी जरुरी दवाइया भी ले ही आया होगा ?"
"अम्मा दवा लाना तो मे भूल गया !"
"श्यामा की टानिक याद रही अम्मा की दवा ------"
"ओह !अम्मा क्या तुम जानती नही श्यामा दूध देती है /"
श्यामा दूध देती है -----बुदबुदाते हुए सामने से हट गई ?अनजाने ही अम्मा के हाथ उनके सूखे आचल को छुते हुए गीली आँखों को सुखाने लगे ?
पास के कमरे में अम्मा की नन्ही पोती जोरजोर से गाय का निबंध रट थी हे ----गाय दूध देती है 'गाय --------/
अम्मा के हाथ आखो से हट कानो पर जा पहुचे ?
-----------------------------अरविन्द

Tag PhotoAdd Lo

No comments:

Post a Comment