शवयात्रा !
भेया साब ,किसनभेया साब ,मेरे लंगोटिया !चोथी कक्षा के आगे तो उत्तीर्ण हो न सके पर सामाजिक व्यव हार में कर चुके P H D .राजनेतिक पार्टी का झंडा ,डंडा ओ दरी उठाने बिछाने का पुरूस्कार में मिल गई राशन की दुकाने !
एक शवयात्रा से लोटते समय ....वर्षो बाद मेरे नाजुक कंधो पर गिरा उनका भारी भरकम हाथ इस आवाज के साथ ...
"क्यों बे मास्टर !कोण सा खजाना पा गया ...जो खूब बनवा पाया तूने शानदार मकान !"
"मकान ....शानदार .....खजाना ........भेया साब ...३५ साल की नोकरी की छोटी २ बचते मेरा
G.P.F.और ..और ....बेंक लोन.......तब जा छोटी अधूरी सी बन पाई सुदामा की कुटी !पर साब !आपकी किले जेसी हवेली .....मात्र २ वर्षो में ......राशन की दूकान ......"
मेरी बात पूरी होने के पहले ही जाने कब उनका हाथ मेरे कंधे से हट चुका था .वे कही खो चुके थे शव यात्रा की भीड़ में ....
अरविन्द दीक्षित ...५/५/२०१३

No comments:
Post a Comment