Thursday, 23 May 2013

लघु कथा
"बेटे की आँखे "
"मम्मी !आप दिन भर स्कुल में सर खपाने ,और स्कुल से घर आने में रेल व बस के सफर की धक्कामुक्की के बाद भी तरोताजा ही लग रही है ?"
हा !बेटे !आज स्थानांतर से प्रतिबन्ध जो हट गया !और मेने तत्काल ही स्थानांतर आवेदन बगी सबमिट कर दिया !"
"वह !बल्ले !बल्ले !------पर मम्मी आवेदन में स्थानांतर चाहने का कारण भी तो लिखना होता है न !आपने भला -----क्या कारण लिखा होगा ?"
"कारण -------इट्स वेरी इजी ------मेने लिखा ---वर्थसास ससुर की देखभाल और सेवा "
"पर मम्मी ------दादा दादी को तो हम ----पहले ही ---छोड़ आये न अनाथाश्रम ----"
"चुप पगले !इस बात को कोंन जानेगा ?और फिर कारण लिखना आजकल कोरी कागजी खानापूर्ति ----इच्छित स्थानांतर जा इज कारण से नही 'सेटिंग 'से होते है /तू चिंता न कर ,इस बार मेरी सेटिंग की भी पूरी तेयारी मन से धन से -----------तन से "
आत्म विश्वास के दर्प से ,मम्मी का चेहरा छिलमिला रहा था पर न जाने क्यूबेटे की आँखे झलक कर झुक गई थी /
अरविन्द दीक्षित

No comments:

Post a Comment