लघु कथा
----------दिल ---------
"वाह !प्रभु ...आप !इतनी चिलचिलाती धुप ओ भीषण गर्मी में भटक ,केसे पधारे ?"
"भटका नही !मे आया ही तुम्हारे पास .....थोड़ा विश्राम करने पर .....पर तुम्हारी छोटी सी कुटिया!कितना स्थान्नाभाव !!तिस पर गाय बकरी कुत्ता .......विश्राम के लिए जगह ही कहा ?
"जगह ........प्रभु जगह तो दिल में होना चाहिए .कुटिया छोटी है तो क्या ?मेरा दिल तो बहुत बड़ा ,आप भी बना लो यही थोड़ी जगह ."
उसके प्रेमाग्रह से विवश हो टिकना ही पड़ा मुझे .मुझे विश्राम देने उसके हाथ का पंखा गतिशील हो गया
मेरे लिए किया गया श्रम उसकी ही आँखे झपका गया .
श्रम करने की अब मेरी बारी थी ..व्दापर की पुनरावृति हुई सुदामा की कुटी बदल गई एक आलिशान बंगले में .
जब उसकी आँखे खुली ,उसने बंगले को निहारा फिर मुझे देख दहाड़ा "साले !मोर पंख लगाए बहुरूपिये !तू अंदर आया केसे ?दरबान ने तुझे अंदर घुसने ही केसे दिया /"
"दरबान ने ..........मुझे तो तुम्हारे दिल ने बुलाया था तुम्हारे बड़े दिल ने ...."
"शूट अप !बकवास बंद !जानता नही बंगलो में दिल होता ही कंहा है !यदि होता भी तो उसका काम है सिर्फ खून साफ़ करना समझे !नाउ गेट आउट .दरबान इसे धक्के दे बाहर करो "
दरबान के धक्को से ,मे फिर चिल चिलाती धुप में बाहर हु मेरी निगाहें खोज रही कोई कुटिया विश्राम के लिए ..
अरविन्द दीक्षित

No comments:
Post a Comment