Tuesday, 18 June 2013

पसंद -----------
"ऐ कामवाली बाई !तू पिछले कई दिनों से , अपने गाँव ,अपने बच्चो से मिलने, के लिए दो दिन की छुट्टी माग रही थी ,पर मेने ही हर बार मना कर दिया था .अब कल से तुम पुरे १५ दिन की छुट्टी मना लेना."
"वाह !मेमसाब ,आप तो बड़ी दयालु निकली !छुट्टी ---------वह भी पुरे १५ दिन की !"
"दयालु -------और वह भी -----मै ?वह तो मेरी नासमिटी सास ,अपने श्रवन कुमार बेटे से मिलने गाँव से यंहा पधार रही है "
"क्या-----माँ जी गाँव से यहाँ आ रही !और आप फिर भी मुझे छुट्टी दे रही !!क्या माँ जी को मेरा काम पसंद नही आयेगा ."
"नही नही !ऐसा नही है वह ऐसा है कि ----------------मुझे उनका आराम करना पसंद नही आयेगा ."

No comments:

Post a Comment