Saturday, 22 June 2013

विश्व हाथ धुलाई दिवस के अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित स्कुल में सभा का आयोजन हुआ .नगर के सभी अधिकारी ,विभिन्न राजनेतिक दल के पदाधिकारी ,उपस्थित है ,सभा के समापन पर प्रधान अध्यापक ने सभी का आभार मानते हुए शाळा के बच्चो व सभी उपस्थित जनों से निर्धारित स्थल पर पहुच कर आदर्श रूप में हाथ धोने का निवेदन किया .
इस पर एक बालक आकस्मिक रूप से चीख कर रोने लगा .
सभी लोग कारण जानने ,उसे समझा कर चुप कराने उसके करीब पहुचे .
सब को देख बालक ने रोना और तेज कर दिया ,रो रो कर वह एक ही बात दोहराए जा रहा था ----"मे मेरे हाथ नही धुलावाउगा ,"
उसकी अजीब जिद से सभी को आश्चर्य था .अधिकारी नेता उसके पास पहुच उसे सांत्वना दे कहने लगे ---"बहादुर बालक होकर भी हाथ धुलाने से डरता है ,चल पहले हम धुलवा लेते ,ठीक !फिर तुम भी धुलवा लेना "
बालक और अधिक तेजी से रो कर बोला ---नहीं ,नहीं अंकल !आप भी मत धुलवाइए ,कुछ दिन पहले कुछ सफारी सूट पहने लोगो ने मेरे पापा के हाथ धुलवाए थे ,उनके हाथ 'लाल हो गए थे ,,,पुलिस उन्हें पकड़ कर ले गई .व आज तक नही लोट पाए "
सभी अतिथियों के माथे पसीना छलछला गया ,एक साथ सभी की निगाहें अपने हाथो पर पड़ी .उनके हाथ अनजाने ही सर्प की तरह अपनी अपनी जेबों में रेंग गए .
माथे पर आये पसीने पर रुमाल थपथपा घबरा कर बोले ---"देखिये !ये सब बच्चो का कार्यक्रम है .बच्चो तक ही सिमित रहने दीजिये ,
स्वल्पाहार की टेबल उनका इन्तजार ही कराती रही ,पर वे तो रेंग चुके थे ---जाने किस बिल में -------

No comments:

Post a Comment